07 September 2023 07:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में अपराध व सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। आज फिर नोखा रोड़ पर जानलेवा सड़क दुर्घटना हुई। शाम को पलाना से तीन चार किलोमीटर पहले नोखा रोड़ पर स्कोर्पियो व मोटरसाइकिल में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मोटरसाइकिल सवार देसलसर निवासी 50 वर्षीय ओंकार सिंह पुत्र पोल सिंह राजपुरोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पोल सिंह का पंजा पैर से अलग हो गया।
शव को असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार के सेवादारों राजकुमार खड़गावत, जेठाराम तंवर, देवेंद्र खींची, ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार, रमजान, अकरम, जुनैद आदि ने पीबीएम की मोर्चरी पहुंचाया। गंगाशहर थाने के डीओ रामलाल ने बताया कि ब्लैक स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। स्कॉर्पियो बिना नंबरी थी। सूत्रों के मुताबिक स्कॉर्पियो अति धुंआधार गति में थी। मोटरसाइकिल को चपेट में लेने के बाद भी करीब पांच सौ मीटर तक रुक नहीं पाई।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM