25 June 2024 07:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय बालक सोमवार सुबह 9 बजे से लापता है। भीनासर मुरली मनोहर मंदिर क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय गोविंद पंचारिया पुत्र महावीर पंचारिया सोमवार सुबह 9 बजे रिजल्ट लाने के लिए स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, जो अब तक नहीं लौटा। लापता के पिता महावीर के अनुसार गोविंद ने दसवीं की परीक्षा दी है। वह उदयरामसर की कृष्णा पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। स्कूल में पूछा तो पता चला कि वह स्कूल ही नहीं पहुंचा। महावीर का कहना है कि उसे हर जगह तलाश करने के बाद रात करीब 9 बजे गंगाशहर थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई मदद नहीं की। हमने गंगाशहर थाने में भी बात की मगर संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिला। मामला गंभीर है लेकिन थाने में किसी को ख़ास जानकारी तक नहीं है।महावीर ने बताया कि वह मंगलवार शाम को भी थाने गया तो कहा गया कि जिसके पास जांच है, वह गया हुआ है।
बता दें कि गुमशुदा नाबालिग है। नाबालिग के मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाता है। लेकिन गंगाशहर पुलिस ने अब तक किसी तरह का कोई प्रयास ही नहीं किया है।
गोविंद के पिता महावीर का कहना है कि गोविंद मोबाइल नहीं रखता था। वह स्कूल हमेशा तो बस में जाता था। सोमवार को किसमें गया, यह नहीं पता।
बता दें कि ख़बर लिखने तक गोविंद को घर से गये हुए करीब 33-34 घंटे हो चुके थे।

RELATED ARTICLES
16 May 2020 11:07 PM