19 October 2020 08:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थानी भाषा की प्रतिष्ठा में मधु भरने वाले वरिष्ठ रंगकर्मी, पत्रकार व साहित्यकार मधु आचार्य 'आशावादी' अब उत्तर क्षेत्र की भाषाओं की प्रतिष्ठा के लिए काम करेंगे। उन्हें आज साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के उत्तर क्षेत्र मंडल का संयोजक बनाया गया है। आज अकादेमी के उत्तर क्षेत्र की भाषाओं के संयोजकों की वर्चुअल मीटिंग में यह निर्णय हुआ। मीटिंग में अकादेमी सचिव के श्रीनिवासन राव सहित अंग्रेजी से संयुक्ता दास गुप्ता, पंजाबी से वनिता मनचंदा, संस्कृत से अभिषेक राजेंद्र मिश्र, उर्दू से शीन काफ निज़ाम, डोगरी से दर्शन दर्शी व राजस्थानी से मधु आचार्य ने सहभागिता निभाई। सभी ने मधु उत्तर क्षेत्र के संयोजक के रूप में आचार्य के नाम सहमति जताई। वहीं हिंदी से चितरंजन मिश्र व कश्मीरी से अज़ीज़ हाज़नी उपस्थित नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने सहमति जताई।
RELATED ARTICLES
19 January 2021 11:15 PM