29 April 2020 09:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना महामारी के बीच सब्जियों को मुंह से कुल्ला कर साफ़ करने के आरोपी को बीछवाल जेल जाना पड़ गया। दरअसल, सोशल मीडिया से एक फोटो कलेक्टर कुमार पाल गौतम के पास पहुंची, जिसमें पूगल मंडी के दुकानदार आशीष सांखला द्वारा मुंह में पानी भरकर पिचकारी मारते हुए दिखाई दे रहा था। कलेक्टर ने फोटो सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा को भेजी, जिसकी जांच की गई तो आरोपी पूगल मंडी का दुकानदार ही निकला। रानीसर बास निवासी इस युवक द्वारा मुंह में पानी भर सब्जियों पर पिचकारी मारने की बात सामने आई। जिस पर पहले इसे गंगाशहर थाने लाया गया वो बाद में नयाशहर थाना क्षेत्र की घटना होने से नयाशहर थाने ले जाया गया। आरोपी को धारा 151 भादंसं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेसी के तहत बीछवाल जेल भेज दिया गया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM