02 July 2021 10:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ग्राम पंचायत शेरेरां में क्षमता अनुरूप ट्रांसफार्मर ना होने से आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। सरपंच मनीषा गोदारा के प्रतिनिधि भागीरथ गोदारा ने बताया कि मामला कृषि कनेक्शन हेतु लगे ट्रांसफार्मर का है। विद्युत लोड बढ़ जाने से ट्रांसफार्मर जल जाता है। इस वजह से लगभग हर दिन किसान परेशान हो रहा है। विभाग से शिकायत की जा चुकी मगर समाधान नहीं हो रहा है।
गोदारा ने बताया कि वे ऊर्जा मंत्री डॉ बीडी कल्ला से मिले। उन्हें सारी स्थिति अवगत करवाते हुए गांव में डबल ट्रांसफार्मर की मांग की है।
बता दें कि समय के साथ विद्युत लोड बढ़ रहा है। लेकिन गांवों में उसके अनुरूप ट्रांसफार्मर ना होने से आए दिन समस्या खड़ी रहती है। अब देखना यह है कि शेरेरां की इस समस्या पर मंत्री कल्ला कब तक सुनवाई करते हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
29 May 2020 10:58 PM