14 October 2020 09:59 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नमकीन व्यवसायी श्रीगोपाल अग्रवाल के खिलाफ कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मानव तस्करी प्रकोष्ठ प्रभारी राणीदान चारण मय जाब्ते ने मंगलवार को अग्रवाल के मटका गली स्थित कारखाने में दबिश दी थी। मौके पर तीन बाल श्रमिक काम करते पाए गए। तीन श्रमिकों में से एक बिहार का व दो यूपी के हैं। तीनों बालकों को बाल कल्याण समिति को पेश कर दिया गया। टीम ने सबूत के तौर पर कारखाने में काम करते श्रमिकों की वीडियोग्राफी भी बनाई थी। कोटगेट थानाधिकारी डीवाईएसपी धरम पूनिया ने बताया कि श्रीगोपाल अग्रवाल के खिलाफ बालक श्रम प्रतिषेध और विनियमन 1986 की धारा 3,7,11,14, किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 79 व 374 भादंसं के तहत मुकदमा किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक राणीदान सहित एचसी दलीप सिंह व कानि आशीष शामिल थे। मामले की जांच एएसआई रामकरण सिंह कर रहे हैं। बता दें कि नाबालिग से श्रम करवाना कानूनन अपराध है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
26 December 2021 02:25 PM