16 February 2021 10:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ज्यूस सेंटर पर मारपीट के मामले में नयाशहर पुलिस द्वारा दबोचे गए मुरलीधर कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय भवानी सिंह तंवर पुत्र सवाई सिंह को पूगल पुलिस ने प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पूगल थाना क्षेत्र में साढ़े तीन लाख रूपए की लूट की थी। 16 दिसंबर को कलेक्शन कर बीकानेर ब्रांच जा रहे मोहम्मद सदीक से बाईक पर आए तीन बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रूपए लूट लिए थे। पूगल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
हाल ही में नयाशहर पुलिस ने भवानी को दबोचा तो पूछताछ में पूगल में लूट की वारदात उजागर हुई। नयाशहर पुलिस ने पूगल की लूट में साथ रहे भवानी के एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार कर लिया बताते हैं। हालांकि अभी तक दूसरे आरोपी को पूगल पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया गया। ऐसे में परिवादी की रिपोर्ट में बताई संख्या में से अब केवल एक आरोपी को ही पूगल पुलिस को गिरफ्तार करना होगा। पूगल थानाधिकारी महेश कुमार बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बरामदगी व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
19 October 2021 05:07 PM