27 May 2025 11:34 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के चांदमल जी बाग के पीछे शव मिला है। गंगाशहर सीओ पार्थ शर्मा व थानाधिकारी परमेश्वर सुथार मय टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मृतक की पहचान नंदन कुमार बिहारी के रूप में हुई है।
थानाधिकारी के अनुसार चांदमल जी बाग के पीछे कीकरों में शव मिला। शव कुत्तों ने खा रखा है। अनुमान है कि शव तीन चार दिन पुराना है।
ख़बर लिखे जाने तक एफ एस एल टीम का इंतजार किया जा रहा था। एफ एस एल टीम आने के बाद मौत के कारणों की प्रथमदृष्टया पुष्टि होगी।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM