24 April 2020 11:56 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा दो हज़ार पर पहुंच चुका है। जिसमें से अकेले जयपुर में 753 पॉजिटिव अब तक मिले हैं। बता दें कि पूरे प्रदेश में अब तक 69764 सैंपल जांचे गए, जिनमें से 63485 नेगेटिव आए, यानी इन्हें कोरोना नहीं था। वहीं 4279 सैंपल अभी जांच में हैं। राजस्थान के 26 जिले अब तक कोरोना की चपेट में हैं, जिनमें जयपुर के बाद जोधपुर का नंबर दूसरा है। यहां 310 कोरोना मरीज़ अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं बीकानेर की बात करें तो यहां कुल 37 पॉजिटिव आए, जिनमें से एक पॉजिटिव महिला की मृत्यु हुई, हालांकि उसकी मृत्यु के बाद कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा 36 कोरोना मरीजों को अब तक इलाज के लिए पीबीएम व सुपर स्पेशलिटी सेंटर में ले जाया गया, जहां से 34 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। वहीं शेष दो मरीज़ों की रिपोर्ट आज या कल सुबह आने की संभावना है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
21 January 2021 02:34 PM