22 July 2020 11:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मीठी-मीठी बातों से नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। मामला खाजूवाला का है जहां की नाबालिग स्कूली छात्रा को रतनगढ़ के कांगड का विकास ढ़ाका भगा ले गया था। आरोप था कि विकास स्कूल आते-जाते वक्त छात्रा से संपर्क में आता और उसने अपनी मीठी बातों में उसे फंसा लिया। इसके बाद 11 मार्च की रात दो बजे वह उसे भगा ले गया। मामले की जांच करते हुए सीओ देवानंद ने आरोपी को दबोचकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
RELATED ARTICLES
02 August 2023 03:22 PM