03 June 2025 04:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जूनागढ़ सर्किल के आगे से दो युवकों द्वारा एक युवती से मारपीट कर उठा ले जाने की ख़बर है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट की है। घटना जूनागढ़ सर्किल के पास स्थित शराब ठेके के आगे की है। जहां 3-4 युवतियां पैदल जा रही थी। तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। एक युवक ने एक युवती की पिटाई की। फिर उस युवती को मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए। यह घटना ठेके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहे। घटना दब जाती लेकिन मौके से गुजर रहे दो जागरुक अधिवक्ताओं ने ख़बरमंडी न्यूज़ को वारदात की सूचना दी। ख़बरमंडी न्यूज़ ने कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह को सूचना दी, कॉन्फ्रेंस में अधिवक्ताओं से भी बात करवाई। थानाधिकारी विश्वजीत सिंह घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस टीम को एक्टिव किया। ख़बर लिखे जाने तक थानाधिकारी अगवा युवती के घर पहुंच चुके थे। थानाधिकारी ने घटना की पुष्टि की है।
युवती पुरानी गिन्नाणी की बताई जा रही है। युवती के परिजनों ने युवक से परिचय होना भी बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अगर जानकार है तो युवक ने युवती से मारपीट क्यूं की ? यह मामला अपहरण का हो सकता है। ख़बर लिखे जाने तक थानाधिकारी तहकीकात कर रहे थे।
बता दें कि अधिवक्ताओं की सूचना से पहले एक स्कूटी सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भी घटना की जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कुछ दूर पीछा भी किया, लेकिन वह लौट आया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
27 September 2020 08:56 PM