08 July 2020 12:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के नये कलेक्टर नमित मेहता के जुनून की आज पीबीएम में चर्चा हो रही है। कलेक्टर नमित अभी पीबीएम के दौरे पर थे। इस दौरान पीबीएम के चप्पे-चप्पे तक वह पहुंचे। आईसीयू, कोरोना संदिग्धों के डी वार्ड से लेकर जनाना सहित हर वार्ड के अंदर जाकर उन्होंने निरीक्षण किया। कोविड काल के दौरान यह पहला कलेक्टरी दौरा है जब अंदर तक निरीक्षण हुआ है। कलेक्टर ने सभी शिकायतों को दरकिनार कर जनता की सेवा में खुद को झोंक देने का मंत्र दिया है। वहीं साफ कर दिया है कि कोरोना मैनेजमेंट से जुड़ी हर परेशानी का निदान करना ही उनका लक्ष्य है। इस दौरान उन्होंने मेडिसिन आईसीयू के ऊपर बने नये आईसीयू को चालू करने का आदेश दिया। इस आईसीयू में पॉजिटिव से नेगेटिव हुए मरीजों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि यह आईसीयू एक माह पूर्व ही तैयार हो चुका था, लेकिन अब तक बंद पड़ा था।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM