27 January 2026 05:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बज्जू पुलिस ने डोडा तस्करी के आरोप में उपसरसंच 45 वर्षीय ओमप्रकाश विश्नोई पुत्र रामप्रताप विश्नोई को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर ने बताया कि आरोपी चक आरडी 910 में स्थित अपनी ढ़ाणी में रहता है। वह वर्तमान में बज्जू उपसरपंच है। उसके पास दो किलो 290 ग्राम डोडा पोस्त मिला। पुलिस का कहना है कि वह डोडा की खुदरा बिक्री करता है। हालांकि आरोपी उप-सरपंच ने पुलिस को कहा है कि वह यह डोडा खुद ही उपयोग करने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच रणजीतपुरा थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह को दी है।
सूत्रों से पता चला है कि उप-सरपंच की सिफारिश में कांग्रेस व बीजेपी दोनों ही दलों के स्थानीय जनप्रतिनिधि आए मगर बात नहीं बनी।
आईजी हेमंत शर्मा व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन, एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा व सीओ संग्रामसिंह के सुपरविजन व थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली उप निरीक्षक मनीराम मय टीम में हैड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, बलवीर सिंह, कांस्टेबल जोगेंद्र, हड़मान राम, सुरेश व महिला कांस्टेबल संतोष शामिल थी। कार्रवाई में कांस्टेबल हड़मान राम की विशेष भूमिका रही।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
04 May 2020 11:47 PM