07 February 2022 04:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर का एक और रिश्वतखोर जनता का नौकर एसीबी के हत्थे चढ़ गया है। मामला लूणकरणसर के एईएन ओ एंड एम ऑफिस जोधपुर डिस्कॉम का है। आरोपी कमर्शियल असिस्टेंट प्रथम को एसीबी ने एक हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है।

दरअसल, मुरलीधर नाम के व्यक्ति का किसनासर में खेत है। मुरलीधर ने कृषि कनेक्शन का आवेदन किया था। इसी कनेक्शन के लिए ट्रांसफार्मर व डीओ नहीं दिया जा रहा है। आवेदक को 6-7 माह से चक्कर कटवाए जा रहे थे। इस बीच आरोपी मुबारक अली पुत्र आमीन ने अलग अलग मदों में 10 हजार रूपए व पांच किलो घी भी बतौर रिश्वत ले लिया। इसके बावजूद भी काम नहीं कर रहा था। एसीबी सब इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा के अनुसार थक-हारकर मुरलीधर एसीबी के पास पहुंच गया। एसीबी ने 4 फरवरी को सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी मुबारक ने एक हजार रूपए बतौर रिश्वत मांगे। एसीबी ने जाल बिछाया और आज जैसे ही आरोपी ने एक हजार रूपए की रिश्वत राशि हाथ में ली, एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा।
उल्लेखनीय है कि कार्रवाई एसीबी एएसपी रजनीश पूनिया के निर्देशन में की गई।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM