09 August 2020 02:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीजेपी एमपी मनोज तिवारी के गलत ट्वीट ने आज पूरे देश की मीडिया को ग़लत ख़बर से भर दिया। दरअसल, तिवारी ने ट्वीट कर बताया था कि अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जिसके बाद स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय मीडिया में देखते ही देखते ये ख़बर आग की तरह फ़ैल गई। लेकिन इसके बाद होम मिनिस्ट्री ने तिवारी के ट्वीट को ग़लत साबित करने वाला ट्वीट किया। मंत्रालय ने कहा कि अभी तक शाह का दूसरा टेस्ट ही नहीं किया है। इस बीच तिवारी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। मीडिया को भी ख़बर अपडेट करनी पड़ रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM