10 September 2021 12:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा रोड़ पर डंपर व ट्रेलर की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह उदयरामसर से थोड़ा आगे नोखा की तरफ हुई। एएसआई लाभूराम के अनुसार गाय को बचाने के चक्कर में दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डंपर चालक बिरमसर नोखा निवासी गोपालराम पुत्र पुरखाराम की मौत हो गई। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES
04 October 2020 10:41 AM