24 February 2022 12:48 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। धोबी तलाई में हुई तलवारबाजी में एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को परिजन पीबीएम ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर कोटगेट पुलिस के एएसआई कुलदीप यादव ट्रोमा पहुंचे। यादव ने बताया कि घायल का नाम मोहम्मद अली है। धोबी तलाई में दो पक्षों में विवाद हुआ बताते हैं। मोहम्मद के एक हाथ व दोनों पैरों पर तलवार मारी गई थी। पुलिस के अनुसार घायल के बयान लेने पर ही पूरी बात सामने आएगी।
RELATED ARTICLES
14 September 2022 11:39 AM