24 March 2021 07:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 25 मार्च, गुरूवार को शहर के कई इलाकों में साढ़े तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के उद्देश्य से यह कटौती की जाएगी। कटौती का समय सुबह 10:00 बजे से 13:30 बजे तक निर्धारित है।
इसके तहत बंग्ला नगर, पूगल रोड़, सब्जी मण्डी, मोहता सराय, हाफिज कॉलोनी, राव बीकाजी की टेकरी, गुलजार बस्ती, केसव राव कुआं, ईश्वर आईटीआई, मादीयों की शमशान, छबीली घाटी, लक्ष्मीनाथ मंदिर, लक्ष्मीनाथ पुलिया, लंका पिरोल, सुराणों का मोहल्ला, भाण्डासर जैन मंदिर, नैनों का मौहल्ला, चूना भट्टा, कालू मोदी बाडे़ के पास, प्रताप बस्ती के पास, कब्रिस्तान, चौखुंटी पुलिया, सुभाष रोड, जिन्ना रोड व दादाबाडी मंदिर क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। ऐसे में मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग व कपड़े प्रेस जैसे महत्वपूर्ण कार्य पहले ही निपटा लेने चाहिए।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
05 October 2020 04:30 PM