26 April 2020 12:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दुकानदार द्वारा लॉक डाउन के नियमों के उल्लघंन पर तहसीलदार ने गायों को चारा डालने की सजा दे दी। मामला लोहावट के नौसर गांव का है। जहां लोहावट तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी व थानाधिकारी नैनाराम इनानिया निरीक्षण को गये। जहां एक दुकानदार ने प्रतिबंधित समयावधि में दुकान खोल रखी थी। इस पर तहसीलदार प्रतिज्ञा ने नाराजगी जाहिर की। वहीं गायों को सौ किलो चारा डालने की सजा सुनाते हुए दुकानदार को पाबंद किया। बताया जा रहा है कि सोनी ने दुकानदार को हाथों-हाथ चारा डालने के लिए भेजा। जैसे जैसे लोगों को इस पुनीत सजा का मालूम पड़ रहा है, लोगों में चर्चा बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES
27 December 2021 11:49 AM