21 March 2020 07:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सफाई कर्मचारियों व बिना मास्क घूम रहे राहगीरों को गंगाशहर के वार्ड नंबर 47 से बीजेपी पार्षद सुमन छाजेड़ ने मास्क वितरित किए। इस दौरान सुमन छाजेड़ व भाजपा गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने अपनी टीम के साथ लोगों में कोरोना से लड़ाई में एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। पार्षद सुमन ने कहा कि मास्क का प्रयोग करें तथा सैनेटाइजर से हाथ साफ करते रहें। वहीं 22 मार्च को होने वाले जनता कर्फ्यू में सभी को अपने अपने घरों में रहने की अपील की। इस दौरान करीब सौ मास्क वितरित किए गए। इस दौरान पार्षद सुमन छाजेड़, अध्यक्ष जेठमल नाहटा सहित सरिता नाहटा, गायत्री राठी, झमकू देवी ओणम जैन, जसकरण छाजेड़, सौरभ छाजेड़ आदि ने कोरोना को हराने के लिए जागरुक रहने का संकल्प लिया।


" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM