29 February 2020 03:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंभीर मारपीट के एक मामले में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो माह पुराने मामले में एक अन्य आरोपी उच्च न्यायालय में पेश हुआ बताते हैं। वहीं पवन सोनी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच अधिकारी के अनुसार दो आरोपी अभी भी फरार है।आरोपी पर धारा 308 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। सोनी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई पप्पू राम मीणा कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
14 June 2021 11:51 AM