02 December 2022 10:48 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में वन विभाग के कार्यालय के आगे पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। अभी कुछ देर पहले लिली पोंड के सामने स्थित वन विभाग के कार्यालय के आगे से एक बारात निकली। दूल्हा हाथी पर सवार था। जबकि यह पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है। यह बारात होटल गंगा महल की तरफ से आई थी। बारात किसकी थी यह अभी पता नहीं चला है मगर वन विभाग ने पशु क्रूरता के इस मामले में देखकर भी अनदेखी की बताते हैं। सूत्रों के मुताबिक वन विभाग ने पूछताछ करना भी उचित नहीं समझा।

बताया जा रहा है कि बिना परमिशन वन्य जीवों को ऐसा उपयोग नहीं किया जा सकता। हाथी वन्य जीवों की श्रेणी में आता है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस बारात में हाथी के उपयोग वैध तरीके से किया गया था। बता दें कि इस हाथी पर महावत सहित तीन जने सवार थे। बारात में आतिशबाज़ी भी होती है। देखें फोटो

RELATED ARTICLES
28 February 2022 07:08 PM