10 November 2025 10:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आवारा पशुओं की समस्या बीकानेर की बड़ी समस्याओं में से एक है। जैसे सड़क, नाली, सीवरेज के गढ़े सहित अन्य समस्याएं बीकानेर के सौंदर्य और मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ रही है, वैसे ही आवारा पशु आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र की सुनारों की गुवाड़ में एक गाय द्वारा युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक इस गाय ने अलग अलग समय में 2-3 व्यक्तियों पर हमला किया।
दोपहर में गुवाड़ के तीन खंभों के चौक स्थित गीतांजलि स्कूल के पास से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार पर गाय ने हमला कर दिया। युवक मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया। नीचे गिरे युवक पर बार बार हमला हुआ। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक की जान बचाई। गाय से युवक को बचाने के लिए लाठियों का प्रयोग करना पड़ा। घायल का नाम जितेन्द्र सोनी पुत्र श्यामसुंदर सोनी बताया जा रहा है।
युवक के सिर पर चोटें लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसके सिर पर टांके आए। गाय काले रंग की थी। उसके कान पर पीले रंग का टैग लगाया हुआ था। अब यह टैग लोन वाला था या कोई और, यह पता नहीं चला है। हमलावर गाय जेल रोड़ की तरफ गई। गाय का आतंक देखने वालों के होश उड़ गए। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
13 October 2020 04:51 PM
