28 December 2020 08:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में तबादलों की सूचियां एक के बाद एक जारी होने लगी है। अब प्रदेशभर के 59 पुलिस निरीक्षकों यानी थ्री स्टार पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इन सभी की रेंज बदली गई है। 59 में बीकानेर रेंज से तीन अफसरों का तबादला हुआ है, वहीं दो नये अफसर बीकानेर रेंज में लगाए गए हैं। बीकानेर रेंज में आयुक्तालय जोधपुर से बलराज सिंह मान व सतपाल डेलू (विश्नोई) को भेजा गया है।
बता दें कि सतपाल डेलू मूलतः बीकानेर के पांचू थाना क्षेत्र अंतर्गत काकड़ा निवासी है। वहीं आईजी ऑफिस में तैनात अशोक विश्नोई को कोटा रेंज, पुष्पेंद्र झाझड़िया को कोटा रेंज व रणवीर सिंह को सीआईडी-सीबी जयपुर भेजा गया है। बता दें कि 59 सीआई में लगभग सभी रेंज में फेरबदल किए गए हैं। देखें सूची

.jpeg)
RELATED ARTICLES
29 March 2024 11:55 PM