17 October 2021 03:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में नव विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा पीटने का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो कुम्हारों की मोड़ के अंदर सात नंबर गली का बताया जा रहा है। पड़ोसियों का आरोप है कि यहां एक सास, ननद व ससुर द्वारा आए दिन पुत्रवधू को डंडों से पीटा जाता है। ताज़ा वारदात शनिवार सुबह साढ़े दस से बारह बजे के बीच भी हुई बताते हैं। हमें जो वीडियो उपलब्ध करवाया गया है उसमें काफी कुछ पुष्टि भी होती दिख रही है।
पड़ोसियों के अनुसार शनिवार को गंगाशहर थाने के लैंड लाइन पर भी फोन किया गया। थाने से कांस्टेबल भी मौके पर पहुंचे। पीड़िता के पिता से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कार्रवाई से इंकार कर दिया। अब गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण को मामले की जानकारी दी गई है। चारण ने कहा कि वे स्वयं जांच करेंगे।
हमारे पास आरोपियों तथा पीड़िता का नाम पता भी है। पड़ोसियों की मानें तो बहू के साथ मारपीट का यह अमानवीय कृत्य करीब डेढ़ दो साल से चल रहा है। हमेशा कमरे में बंद करके पिटाई करते हैं, इस बार बाहर ही पिटाई की। रोकने का प्रयास करने वाले पड़ोसी पर पत्थर भी फेंका बताते हैं। हम पुलिस से अपील करते हैं कि पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाकर वारदात की पुष्टि की जाए। पीड़िता का पिता कार्रवाई चाहे या ना चाहे, अगर प्रताड़ना की जा रही है तो यह अमानवीय घटना है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
26 January 2022 08:02 PM