19 September 2021 10:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले की बज्जू तहसील में आज यारियां फोटोग्राफी स्टूडियो का शुभारंभ हुआ।
प्रधान पप्पू देवी तेतरवाल समारोह की मुख्य अतिथि थीं। पप्पू देवी ने रिबन काटकर स्टूडियो की शुभ शुरुआत की। इस दौरान यारियां फोटोग्राफी ग्रुप के संचालक मुकेश सारण ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। मुकेश सारण ने बताया कि उद्धघाटन समारोह में फोटोग्राफर एसोसिएशन के आयोजन प्रभारी सुनील शर्मा का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान गुरुजी सुशील महाराज भी उपस्थित थे।
इस दौरान फोटोग्राफर टीम के सदस्य हड़मान पाँचू, नेमचंद गोरछिया, सुरेन्द्र सांगवा ,किशन भंवाल ,रविन्द्र खीचड़ ,सुशील धारणियां ,सुरेश गोदारा ,अशोक गोदारा ,महेन्द्र सारण, राजवीर ,मनीष गोदारा, निहालचंद, राकेश ,दिलीप बन्ना, राकेश उदासर ,विक्रांत आदि फोटोग्राफर मौजूद रहे।
सारण ने बताया कि हमारे यहाँ हाथोंहाथ एनलार्जमेंट प्रिंट ,पासपोर्ट के साथ वीडियो एडिटिंग, एलबम डिज़ाइन, फोटो फ्रेमिंग, फ्रेमिंग गिफ्ट, वेडिंग फोटोग्राफी, प्री-वेडिंग शूट, मॉडलिंग शूट, लाइव सेटअप सहित फोटोग्राफी संबंधित समस्त सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। बज्जू क्षेत्र में यारियां खुल जाने से आस पड़ोस के ग्रामीण क्षेत्रों के फोटोशूट और फोटोग्राफी से जुड़े व्यवसायों को एक स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
01 May 2020 10:32 PM