26 February 2023 10:01 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में नर्सिंग एजुकेशन प्रशिक्षण शिविर का दो दिवसीय आयोजन एपेक्स अस्पताल में हुआ। एपेक्स अस्पताल द्वारा आयोजित इस शिविर में एपेक्स ग्रुप के निदेशक डॉ सचिन झंवर, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ बलबीर नेहरा व विभागाध्यक्ष निश्चेतन डॉ रूपिंद्र शेरगिल शामिल हुए।
शिविर के प्रथम सत्र में डॉ सचिन झंवर ने नर्सिंग स्टाफ को उनकी अहमियत बताई। उन्होंने बताया कि आपातकाल में नर्सिंग स्टाफ ही एक मरीज को सही समय पर उचित इलाज देकर बचा सकता है। उन्होंने इमरजेंसी सेवा ट्रॉमा, ह्रदय रोग से पीड़ित रोगी के इलाज की प्रक्रिया समझाई।
वहीं दूसरे सत्र में डॉ बलबीर नेहरा ने आईसीयू में गंभीर मरीजों के इलाज पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मरीज़ की देखरेख से लेकर मॉनिटरिंग, व्यवहार, इंटीबुट करना, वेंटिलेटर सपोर्ट, बाइपैक आदि की जानकारी दी। उन्होंने सीपीआर देने की तकनीक भी समझाई।
तीसरे सत्र में डॉ रूपिंद्र शेरगिल ने प्रशिक्षण दिया। शेरगिल ने बताया कि ट्रॉमा और न्यूरो सर्जरी के मरीजों को उचित समय पर सही इलाज देना जरूरी है। इमरजेंसी में ऑपरेशन हेतु ओटी स्टाफ को 24 घंटे तैयार रहना चाहिए। यही अलर्टनेस मरीजों की जान बचाने के लिए जरूरी है।
एपेक्स के रीजनल मार्केटिंग हेड आशीष शर्मा ने बताया कि शिविर में शामिल होने वाले सभी नर्सिंग कर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान मार्केटिंग हेड धर्मेंद्र शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक तेजपाल शर्मा, उम्मेद सिंह जांगिड़ सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
24 August 2021 11:52 PM