24 April 2022 03:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशे के खिलाफ एसपी योगेश यादव की जिला स्पेशल टीम ने मोर्चा खोल लिया है। डीएसटी प्रभारी महेंद्र दत्त शर्मा व बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा की टीम ने संयुक्त रूप से नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। डीएसटी को मिली सूचना पर बीछवाल पुलिस व डीएसटी ने नाकाबंदी कर पंजाब जा रहे दो तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी काका सिंह व सरजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से 42 किलो डोडा-पोस्त बरामद हुआ। वहीं डोडा परिवहन में प्रयुक्त बोरोला कार जब्त कर ली गई है।
बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी फलौदी-बाप की ओर से मादक पदार्थ लेकर आए थे। पंजाब जा रहे थे, लेकिन बीच में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
बता दें कि डीएसटी के नये प्रभारी अब इंस्पेक्टर महेंद्र दत्त शर्मा हैं। दो दिन पहले प्रभार संभालते ही शर्मा ने नशीली गोलियों व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो जनों को दबोचा था। दोनों कार्रवाई में कुल सात हजार नशीली गोलियां व करीब 250 शीशी नशीला कफ सिरप भी पकड़ा गया था।
RELATED ARTICLES
24 February 2024 09:18 AM