05 May 2020 09:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना का खात्मा करने वाली वैक्सीन जल्द आने के संकेत आज पीएमओ ने दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस संबंध में बैठक ली। पीएमओ के अनुसार भारत में तीस से ज्यादा वैक्सीन विकास के विभिन्न चरणों में हैं। इनमें से कुछ वैक्सीन परीक्षण पर है। बताया जा रहा की तीस से अधिक भारतीय कंपनियां यह वैक्सीन बनाने में लगी है। ऐसे में अनुमान है कि जल्द ही भारत कोरोना खत्म करने की वैक्सीन तैयार कर लेगा। मोदी ने इस काम में लगे शिक्षाविदों व स्टार्ट अप का हौसला भी बढ़ाया है। अगर भारत ये वैक्सीन तैयार कर लेता है तो देश सहित दुनिया के लिए वरदान बनेगा। इसके साथ ही भारत एक शक्ति के रूप में उभर सकता है। बता दें कि कोरोना से पूरी दुनिया संक्रमित हैं, ऐसे में भारत को इस वैक्सीन को बनाने में सफलता मिली तो अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM