09 October 2025 03:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कलयुग है, कलयुग में सबकुछ संभव है क्योंकि नीति-अनीति, अच्छा-बुरा और धर्म-अधर्म के भेद का विवेक क्षीण होता जा रहा है। यह वह समय है जब केवल स्त्री को ही कामवासना के दानवों से खतरा नहीं है बल्कि युवक भी असुरक्षित है। खाजूवाला थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। खाजूवाला थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ कुकर्म की वारदात हुई है। मामले में 25 वर्षीय पीड़ित युवक ने जड़ावाली, हनुमानगढ़ निवासी 32 वर्षीय गणेशाराम भाट के खिलाफ रेप(कुकर्म) का मुकदमा दर्ज करवाया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई श्रवण कुमार के अनुसार पीड़ित युवक रावलामंडी का है तथा वर्तमान में हनुमानगढ़ रहता है। वह रंग रोगन का कार्य करता है। वह खाजूवाला के अंबेडकर छात्रावास के रंग रोगन के कार्य के लिए आया हुआ था। ठेकेदार ने दिन में सबका हिसाब किताब किया। रात को पार्टी दी। आरोप है कि पीड़ित युवक को भी शराब पिलाई। युवक नशे की हालत में था, इस दौरान आरोपी ठेकेदार ने युवक के साथ कुकर्म (रेप) किया।
एएसआई श्रवण ने बताया का फिलहाल पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। वहीं आरोपी गणेशाराम भाट की तलाश की जा रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
19 December 2021 12:00 AM