29 August 2020 11:15 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लापता व्यक्ति का शव कुंड में मिला है। आज सुबह कपिल सरोवर के घाट नंबर 19 के पास लोगों ने तैरता हुआ शव देखा। सूचना पर पहुंची कोलायत पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की पहचान बीकानेर की पाबू बारी निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मीनारायण मेघवाल के रूप में हुई है। थाने के एचसी श्रवणराम विश्नोई ने बताया कि परिजन अभी पहुंचने वाले हैं। फोन पर परिजनों ने बताया है कि मृतक 27 से लापता था। हालांकि पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। लापता होने के तीसरे दिन लक्ष्मीनारायण का शव कोलायत में मिला है। वह कोलायत कैसे पहुंचा व परिजनों ने लापता होने की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी, यह पता नहीं चल पाया है।
RELATED ARTICLES
20 November 2022 02:22 PM