27 June 2022 04:38 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आपाधापी के युग में फिटनेस खो रहे बीकानेर को सादुल क्लब फुटबॉल एकेडमी ने अपने समर कैंप में फिटनेस का संदेश दिया। इन दिनों एकेडमी का समर कैंप चल रहा है। इसी के तहत रविवार को मोहता चौक स्थित जिम जंक्शन में फुटबॉल खिलाड़ियों ने फिटनेस के गुर सीखे। जिम जंक्शन के निदेशक हेमंत सेवग ने एकेडमी के फुटबॉल खिलाड़ियों को अलग अलग प्रकार के प्रभावी वर्क आउट करवाए। वहीं वेट ट्रेनिंग कार्डिओ ट्रेनिंग भी दी गई। ट्रेनर हेमंत सेवग ने खिलाड़ियों को मन स्थिर रखने व खेल में सुधार के लिए भी दैनिक व्यायाम व योग की सलाह दी।
एकेडमी मैनेजर भैरूंरतन ओझा ने बताया कि सादुल फुटबॉल एकेडमी खिलाड़ियों व फुटबॉल खेल के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। ओझा ने बताया कि एकेडमी समय समय पर खिलाड़ियों के व्यक्तिगत सुधार के लिए इस तरह के आयोजन भी करवाती रहती है।
इस दौरान राजा बोहरा, अरुण कल्ला, गोविंद स्वामी, गौतम ओझा, कुणाल गोयल, यश राजपुरोहित, हर्षित, मानवेन्द्र, कृष, हर्ष, कृष्णा, आवेश, हर्ष राठौड़, धर्मवीर व राज आदि खिलाड़ी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
25 November 2020 11:58 AM