24 April 2020 01:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तानसेन व तुलसी की कालाबाजारी सहित अन्य जर्दों आदि के अवैध परिवहन पर पुलिस ने कार्रवाई की है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अभी श्रीगंगानगर से श्रीडूंगरगढ़ आये एक ट्रक को रोका। इसमें महेश, गणेश आदि विभिन्न जर्दा, बीड़ी आदि के तीस कट्टे व कार्टून मिले। यह माल यहां के जयनारायण गुसांई के यहां आया बताते हैं। पुलिस जब्ती आदि की कार्रवाई कर रही है। वहीं बीती रात यहां के एक गोदाम में पुलिस ने दबिश दी, जहां तानसेन व तुलसी की अवैध बिक्री हो रही थी। सीआई सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि तानसेन व तुलसी डबल रेट में बेचे जा रहे थे। यहां से तीन जनों को गिरफ्तार करते हुए माल सीज किया गया। ख़बर लिखने तक ट्रक मौके पर ही था। पुलिस कार्रवाई कर उसे थाने लाएगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 October 2020 04:39 PM