02 June 2021 12:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अनलॉक के पहले ही दिन बीकानेर में कोविड गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ी। बड़ा बाजार व फड़ बाजार में भीड़ का भयावह दृश्य देखने को मिला। लोग आम दिनों की तरह ही बेखौफ नज़र आए। दुकानों पर नियम से अधिक ग्राहक संख्या दिखी। बड़े बाजार की संकरी गलियों से लेकर फड़ बाजार की चौड़ी गलियों तक कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हुई। लोग भूल गए कि अब भी कोरोना केस बड़ी संख्या में आ रहे हैं। करीब 5 से 9 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव मिल रहे हैं। वहीं बगैर जांचों वाले छिपे हुए मामलों सहित बिना जांच लक्षणों के आधार पर किट पाने वाले मरीजों की संख्या भी कम नहीं है। इन सबके बीच आमजन की यह नियम तोड़ने की आदत खतरे की आशंका व्यक्त कर रही है। ये भीड़ फिर से सख्त लॉकडाउन का कारण बन सकती है। हमारे कैमरा पर्सन राजेश छंगाणी ने बड़ा बाजार, फड़ बाजार आदि क्षेत्रों का यह डरावना दृश्य कैमरे में कैद किया। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
03 April 2020 08:59 PM