14 October 2021 02:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र की 463 आरडी इंदिरा गांधी नहर में पिकअप गाड़ी सहित दो जने गिर गए। घटना बीती रात करीब 11-12 बजे की है। थानाधिकारी जयकुमार भादू ने बताया कि आरजे 10 जीए 1830 नंबर की पिकअप नहर में गिरी थी। गाड़ी में 465 आरडी निवासी 32 वर्षीय परमानंद पुत्र सागरमल कुम्हार व 33 वर्षीय श्रवण पुत्र भूराराम मेघवाल मौजूद थे। दोनों युवक रात को स्वयं ही सुरक्षित निकल गए थे। दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी थी।
आज सुबह थानाधिकारी मय टीम ने एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू किया। करीब 2-3 घंटे की मशक्कत के बाद पिकअप गाड़ी नहर से बाहर निकाल ली गई।
गनीमत रही कि युवक सुरक्षित बाहर निकल गए। देखा जाता है कि अक्सर नहर में गिरने वाले जिंदा वापिस नहीं निकल पाते।




RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM