12 December 2021 12:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में हुई सड़क दुर्घटना में मुरलीधर निवासी की मौत हो गई। घटना आज सुबह पांच बजे की है। थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि घटना पेट्रोल पंप, कोचर सर्किल के पास हुई।
मुरलीधर निवासी 55 वर्षीय भूपेंद्र नारायण पुत्र सत्यनारायण सारस्वत हंसा गेस्ट बारात में आए थे। रात को वहीं थे, सुबह घर के लिए पैदल ही निकल गए। कोचर सर्किल के पास पहुंचे तो एक कार ने उन्हें टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि भूपेंद्र 10 फीट से अधिक ऊंचाई तक उछलकर गिरे। उन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
परिजनों ने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार यह कार पहले डिवाइडर से टकराने से बची, बाद में आगे जाकर भूपेंद्र को पीछे से उड़ा दिया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM