30 June 2025 01:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले के नापासर थाने में तैनात कांस्टेबल गंगाधर की मौत हो गई है। कांस्टेबल गंगाधर की उम्र महज 33 साल थी। थानाधिकारी लक्ष्मण जांगिड़ के अनुसार रविवार सुबह गंगाधर थाने में ही बेहोश हो गए थे। उन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि हुई। पीबीएम से उन्हें जयपुर रेफर किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।
कांस्टेबल गंगाधर मूलतः लक्ष्मणगढ़ के भाउजी की ढ़ाणी के रहने वाले। सोमवार शाम उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा। थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
RELATED ARTICLES
10 April 2024 08:35 PM