06 January 2024 09:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कालका एक्सप्रेस के यात्री की बीकानेर रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। मृतक की पहचान पोकर क्वार्टर, रानी बाजार, बीकानेर निवासी 66 वर्षीय किशन वर्मा पुत्र गंगा राम के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक किशन वर्मा सेवानिवृत्त कर्मचारी है। वह नागौर की डेयरी में काम करते थे। आज जब वे नागौर से कालका एक्सप्रेस में बीकानेर लौट रहे थे, तब उनकी तबीयत खराब हो गई। बीकानेर स्टेशन में जीआरपी पुलिस व चिकित्सकों को बुलाया गया। स्टेशन पर आने के बाद उनकी मौत हो गई।
किशन वर्मा के शव को असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, रामा ओड़, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद जुनैद खान, जेठाराम तंवर, पारस तंवर, रमजान, लक्ष्मण सिंह राजपूत, आसुराम कच्छावा तथा खिदमतगार खादिम सोसायटी के सोएब, जाकिर व नसीम ने पीबीएम की मोर्चरी रूम में शिफ्ट करवाया।
RELATED ARTICLES
31 December 2022 08:03 PM