01 February 2022 10:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आम बजट की घोषणा के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी बीच बीकानेर के युवा सीए अंकुश चोपड़ा ने बजट पर अपनी टिप्पणी की है।
चोपड़ा के अनुसार बजट में आम आदमी के अलावा सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, रोजगार व डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया गया है। तो वहीं सरकारी कर्मचारियों का भी ध्यान रखा गया है। क्रिप्टो करेंसी जिसमें आज हर कोई इन्वेस्ट कर रहा है, उससे होने वाली आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है। कॉर्पोरेट सोसायटी के केस में मिनिमम अल्टरनेट टैक्स को 18.5 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत किया गया है। देखा जाए तो टैक्स स्ट्रक्चर में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।
हर बार आम आदमी चाहता है कि सबका टैक्स कम हो जाए। सरकार उनके हित में बजट पेश करें। परंतु सरकार के पास फंड लिमिटेड है। अगर सारा फंड बांट दिया जाएगा तो सरकार विकास नहीं कर पाएगी। आज हम सभी को जरूरत है, स्वयं का ना सोचकर देश की सोचें। आज का बजट देश हित में है, जो काफी सराहनीय है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM