01 January 2021 07:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में नाइट कर्फ्यू अब तक खत्म नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर कर्फ्यू खत्म होने के भ्रमित मैसेज वायरल होने के बाद कलेक्टर नमित मेहता ने कहा है कि राज्य सरकार की नई गाइडलाइन अभी तक नहीं आई है। अक्सर हर माह के अंत में अपडेट गाइडलाइन आ जाया करती है। वहीं कलेक्टर द्वारा जारी पूर्व आदेश में स्पष्ट लिखा गया था कि सरकार के आगामी आदेशों तक कर्फ्यू लागू रहेगा। ऐसे में जब तक सरकार के आदेश नहीं मिलते नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि मेहता ने शुक्रवार रात तक नये आदेश आने की उम्मीद जताई है।
बता दें कि पुलिस ने कलेक्टर के आदेशानुसार बाजार बंद करवा दिए हैं। रात आठ बजे ख़बर लिखने तक कर्फ्यू यथावत था। देखें पुराना आदेश

RELATED ARTICLES
19 August 2024 08:43 PM