25 November 2021 07:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मार्बल व्यापारी से लूट के मामले में कोटगेट पुलिस अब दो और नामजद मुल्जिमों की तलाश में जुटी है। थानाधिकारी मनोज माचरा के अनुसार दबोचे तीनों युवकों की शिनाख्त परेड के बाद उन्हें रिमांड पर रखा गया है। आरोपियों ने दो और युवकों का वारदात में शामिल होना बताया है। माचरा के अनुसार आरोपी शनि उर्फ अश्विनी सांखला मार्बल शोरूम वाली बिल्डिंग के पीछे वाली साइड में किराए पर रहता है। उसका पिता यहां एक शोरूम की चौकीदारी करता है। इनके एक माल वाहक टैक्सी भी है, जिससे वे मार्बल आदि का भाड़ा भी करते हैं। ऐसे में शनि को सारी जानकारी होती थी। उसने लूट की योजना पहले ही बना रखी थी। जैसे ही शोरूम मालिक पैसे लेकर घर की तरफ रवाना हुआ, आरोपी शनि ने अन्य चार के पास उसका पीछा किया। चोपड़ा कटला के पीछे कोटगेट चौकी के सामने वाली रोड़ पर व्यापारी पर रॉड से वार किया। व्यापारी अशोक के हाथ पर चोट लगी, वह स्कूटी सहित नीचे गिर गया। देखते ही देखते आरोपी स्कूटी सहित बैग लेकर फरार हो गए। मौके पर दो तीन मोटरसाइकिलें और भी गुजरी थी। पुलिस ने मामले में शनि व उसके साथी हरियाणा हाल चौधरी कॉलोनी गंगाशहर निवासी विक्रम मीणा व रानी बाज़ार औद्योगिक क्षेत्र रोड़ नंबर नौ निवासी सुरेंद्र विश्नोई के गिरफ्तार किया था।
माचरा के अनुसार आरोपियों ने लूटे गए बैग में करीब एक लाख बीस हजार रूपए होना स्वीकार किया है। इसके अतिरिक्त स्कूटी भी थी। वहीं व्यापारी ने रिपोर्ट सवा दो लाख रूपए की लूट होना बताया था, जबकि बाद में एक लाख सत्तर हजार रुपए की लूट होना बताया।
माचरा ने बताया कि आरोपी शनि आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी आदि के चार मुकदमें दर्ज है। वहीं सुरेंद्र के खिलाफ मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है। विक्रम के खिलाफ पहले से कोई मुकदमा नहीं है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
09 June 2020 01:07 AM