29 March 2020 02:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना इमरजेंसी से बिगड़े हालातों में कोई भूखा ना सोये, इसकी जिम्मेदारी बीकानेरवासियों ने उठा ली है। कहीं भामाशाहों के सहयोग से प्रशासनिक देखरेख में तो कहीं गुप्तरूप से सुबह-शाम भोजन के पैकेट पहुंचाने से लेकर दस से तीस दिन तक का राशन पहुंचाया जा रहा है। इस बीच दर्द यह भी उभरकर आ रहा है कि जो जरूरतमंद नहीं है वह भी नाजायज फायदा उठा रहे हैं। इस इमरजेंसी में खुद को ख़तरे में डालकर दूर दूर तक भोजन पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि बहुत सारे लोग सक्षम होने के बावजूद जातिगत ठप्पे का फायदा उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ मध्यम वर्ग के लोग भी हैं जो अपने खस्ता हाल उजागर ही नहीं होने दे रहे। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ अपील करता है कि इमरजेंसी के समय में दी जा रही इन सेवाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाएं। आप जरूरतमंद हैं तो यह सेवा प्राप्त करना आपका अधिकार है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
11 July 2020 04:17 PM