18 October 2021 05:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के डॉ सचदेवा के यहां करीब 60 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। डॉ चाणक्य नगर मकान नंबर 9 निवासी डॉ योगेन्द्र सचदेवा ने जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस को बताया है कि उनके यहां से करीब 50 से 60 लाख के गहने गायब हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एएसआई ऋषिराज सिंह ने बताया कि सचदेवा घर के नीचे के फ्लोर में अपने एक पुत्र के साथ रहते हैं। वहीं दूसरा पुत्र ऊपर के फ्लोर में रहता है। पूछताछ व जांच के बाद ही असल कहानी सामने आ पाएगी। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हो सकता है।
RELATED ARTICLES
17 May 2020 08:32 PM