07 March 2020 11:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 8 मार्च को पूरे राजस्थान में महिलाएं फ्री में यात्रा कर सकेंगी। यह यात्रा उन्हें रोडवेज बसों में करनी होगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रदेश के सभी प्रबंधकों को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। पत्र के अनुसार राज्य की सीमा के अंदर महिलाओं व युवतियों को बस का किराया नहीं देना होगा। ज्ञात रहे कि यह सेवा साधारण व द्रुतगामी बसों में ही मिलेगी। सुविधा 7 मार्च की रात 12 बजे से शुरू होकर 8 मार्च की रात 12 बजे तक ही होगी।
RELATED ARTICLES
07 August 2020 11:58 AM