26 February 2021 12:02 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम से फरार विचाराधीन कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 22 फरवरी की शाम करीब चार बजे गुरजिंदर पुत्र सुखदेव जटसिख पीबीएम के मेडिकल आईसीयू से फरार हो गया था। जो अब मिल गया है। दरअसल, पंजाब निवासी गुरजिंदर फौज में हवलदार है। करीब डेढ़ साल पहले उसे जीआरपी पुलिस ने ट्रेन से गिरफ्तार किया था। आरोपी नशे का आदी है और उसके पास मादक पदार्थ मिले थे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में चलाना हो रखा है, वहीं मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
आरोपी को जब जेल में नशा नहीं मिला तो उसे दौरे पड़ने लगे। जिसे गंगानगर के जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे पीबीएम रेफर किया गया। 10 को पीबीएम के कैदी वार्ड में वह भर्ती हुआ, बाद में मेडिकल आईसीयू में। बताया जा रहा है कि गंगानगर से कैदी के साथ आई पुलिस टीम की लापरवाही की वजह से उसे फरार होने का मौका मिल गया। पुलिस टीम उसे अकेला छोड़ चाय पीने चली गई थी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
09 August 2020 02:57 PM