22 September 2020 09:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गवाही देना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान पर बन आई। नोखा थाना क्षेत्र के जेगला निवासी ने नोखा थाने में दर्ज 30 जून को दर्ज एक मुकदमें गवाही दी थी। जिसके बाद अब सोनाराम, खेराज मेघवाल, ओमप्रकाश, बलराज मेघवाल, पप्पूराम, मुनीराम मेघवाल व दो अन्य ने पाबूराम का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।
आरोपियों ने पाबूराम को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में उनके खिलाफ गवाही दी तो उसे व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। आरोप है कि आरोपियों ने पाबूराम से पांच हजार रुपए भी लूट लिए। पुलिस परिवादी की रिपोर्ट पर धारा 323,341,382,504,506,195ए व 143 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM