13 February 2022 06:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। छत्तरगढ़ की निर्माणाधीन सीएचसी(सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की बारीक दृष्टि पड़ गई है। छ्त्तरगढ़ तहसील में निरीक्षण को निकले कलेक्टर कलाल को सीएचसी के निरीक्षण में काफी गड़बड़ियां मिली। यहां दीवारों में ईंटें व्यवस्थित तरीके से नहीं लगी थी। निर्माण कार्य में कहीं भी सफाई नहीं दिख रही थी।
कलेक्टर ने मौजूदा चिकित्सालय प्रभारी को लताड़ लगाते हुए पूछा कि आपके परिसर में इसका निर्माण हो रहा है, आपने क्या देखा? कलेक्टर के अनुसार निर्माण तकनीकी रूप से नहीं हो रहा है। मौके पर मौजूद सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा को इसकी जांच थर्ड एजेंसी से करवाने के निर्देश दिए।
मीणा ने कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार थर्ड एजेंसी जांच करवाई जाएगी। जिम्मेदारी तय की जाएगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
30 October 2021 11:33 AM