02 November 2020 02:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अशुद्ध के खिलाफ युद्ध अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग सहित पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने आज सुबह गश्त के दौरान मावे से भरी एक पिकअप गाड़ी कब्जे में ले ली। पुलिस ने शक के आधार पर एहतियातन यह गाड़ी कब्जे में ली। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर को सूचित किया गया। चारण के अनुसार विभाग के पास मौजूद संसाधनों से हुई प्राथमिक जांच में मावा सही निकला है। लेकिन पुष्टि के लिए लैब में सैंपल भिजवाए गए हैं।
मावा गोलूवाळा से लाया गया था। जिसे बीकानेर की अलग अलग पार्टियों को सप्लाई किया जाना था। अब अगर लैब क्लीन चिट देती है तो मावा रिलीज कर लिया जाएगा। वहीं गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह मावा गोलूवाळा में ही निर्मित हो रहा है । मावे की कुल कीमत चार लाख बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि हर ओर मिलावटी मावा सहित अन्य खाद्य उत्पादों की भरमार है। ऐसे में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग एहतियातन इस तरह से कार्रवाई करती रहे तो जनता के स्वास्थ्य की रक्षा हो सकती है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM