06 July 2021 12:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सोने में लोहा मिलाकर गोल्ड लोन लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला श्रीडूंगरगढ़ की आई आई एफ एल शाखा से जुड़ा है। मामले को लेकर आपस में चार सौ बीसी के चार मुकदमें दर्ज हुए हैं।
मामले की जांच कर एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि गोल्ड लोन कंपनी के प्रतिनिधि कुलदीप बिश्नोई ने एक मुकदमा बीकानेर के रत्ताणी व्यास चौक निवासी रविशंकर रंगा पुत्र श्यामसुंदर रंगा व दूसरा मुकदमा पूनरासर निवासी महेंद्र नाथ सिद्ध के खिलाफ करवाया है। वहीं रविशंकर व महेंद्र ने कुलदीप के खिलाफ दो अलग अलग मुकदमें दर्ज करवाए हैं।
कंपनी प्रतिनिधि का आरोप है कि दोनों ने जो सोना दिया था, उसमें अंदर लोहा ही लोहा था। इस तरह धोखाधड़ी से दोनों ने करीब सात लाख का लोन ले लिया।
वहीं रविशंकर व महेंद्र ने कंपनी प्रतिनिधि पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनके अनुसार उन्होंने सही सोना दिया था, अब उन्हें मिलावटी सोना मिल रहा है।
रविन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पिक्चर साफ होगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 December 2020 11:56 PM