13 April 2020 05:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में 39 और संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है, यानी इनको कोरोना नहीं है। इन 39 रिपोर्ट्स के साथ ही गंगाशहर के पॉजिटिव से जुड़े शेष संदिग्ध भी भयमुक्त हो गये हैं। इससे पहले आधीरात को आई 24 रिपोर्ट में गंगाशहर के डॉक्टर, दवा विक्रेता सहित करीब बारह संदिग्ध कोरोना के भय से मुक्त हो गये थे। हालांकि आज फिर गंगाशहर से करीब तीस सैंपल लिए गये हैं, लेकिन यह एहतियात के तौर पर रेंडम सलेक्शन में लिए गए हैं। सुखद है कि बीकानेर में कोरोना के तीसरे चैनल के रूप में उभरे गंगाशहर की संक्रमण की चेन यहीं टूट गई है। हालांकि अब भी एहतियात के तौर पर कुछ दिन सामाजिक दूरी बनाते हुए घरों में रहने की जरूरत है, क्योंकि घर से बाहर जाना ही कोरोना को आमंत्रण देना है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM